मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बनाया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
*भाजपा के प्रत्येक संगठनात्मक बुथ इकाइयों पर हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण*
_________________________
*मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बनाया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
_________________________
*कार्यकर्ताओ के साथ आम जनमानस ने उत्साह के साथ देखा मन की बात का 98 वा संस्करण*
_________________________
*प्रधानमंत्री के आवाहन तिरमहू के युवाओं ने कपड़े के बैग उपयोग करने का लिया संकल्प*
_________________________
जाने घोड़ाडोंगरी में कहां पर है असीरगढ़ किला
भारतीय जनता पार्टी आमला के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 98 वें संस्करण का आयोजन प्रत्येक संगठनात्मक बुथ इकाइयों पर आम जनमानस एवम बूथ पदाधिकारीयो की उपस्थिति में किया गया।
भाजपा की सबसे छोटी लेकिन सबसे सशक्त इकाई बुथ समिति के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के उद्बोधन को सुना।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी नरेंद्र गढेकर ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े उत्साह के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक मासिक कार्यक्रम
मन की बात का आयोजन बुथ पर गणमान्य नागरिक एवम बुथ पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया
मन की बात कार्यकर्म में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी, के साथ तेजी से बढ़ते डिजिटल इंडिया की ताकत, को रेखांकित करते हुए संजीवनी एप का उदहारण दिया जिसकी सहायता से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह का लाभ 10 करोड़ मरीजो को मिला है वही वैश्विक स्तर पर भारतीय खिलौनों की मांग एवम यू पी आई की बढ़ती स्वीकार्यता,प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है।
भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी गोपेन्द्र सिंह ने बताया की भाजपा नगर मंडल के समस्त 72 बूथों के समेत आमला सारणी विधानसभा के पांचों संगठनात्मक मंडल के 272 बुथ इकाइयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी रिपार्टिग भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा संगठन 2.0 एप के माध्यम केन्द्रीय नेतृत्व को की जा रही है।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जागरूक युवाओं ने लिया कपड़े के बैग उपयोग करने का संकल्प*
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग एवं विकलांग हो रहे परेशान
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम तिरमहू के जागरूक युवाओं के द्वारा प्लास्टिक बैग की जगह पारंपरिक कपड़े के बैग के पुनः महात्म उपयोग करने का संकल्प लिया इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी प्रवीण चौहान राजकुमार राजा लोभो, लोकेश धोटे राहुल पटने, मंगल नागले दिनेश ग्वाहड़े संतोष ठाकरे गणेश ग्वाहड़े,मानिकराव साराटकर उपस्थित रहे।







