दुःखद घटना – सीधी में बसो की टक्कर : बस पलटी भीषण दुर्घटना में 4 व्यक्तियों के निधन होने की सूचना है एवं 17 अन्य गंभीर घायल

दुःखद घटना

सीधी,मोहनिया टनल के पास अभी सतना में रैली से आ रही बसों में भीषण टक्कर की खबर है। शासन प्रशासन से आग्रह है कि सभी सभी पीड़ित यात्रियों का शीघ्र समुचित उपचार हो। भीषण दुर्घटना में 4 व्यक्तियों के निधन होने की सूचना है एवं 17 अन्य गंभीर घायल हैं ।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।

दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.