मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हों रहा सर्वांगीण विकास :डॉ योगेश पंडाग्रे

 

*आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्राम उमरिया से किया विकास यात्रा का शुभारम्भ*

*योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में उमरिया बाबरबोह ब्राह्मणवाडा बिछुआ सोनेगांव राजेगाव बारछी खेडलीबाजर पहुंची विकास यात्रा*

*विकास यात्रा के दौरान विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए गए वितरित*

विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधन में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने उमरिया , बाबरबोह समेत अन्य ग्रामों में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की माता बहनों के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना आरंभ कर रहे हैं इस योजना अन्तर्गत गरीब बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी परिवार में दो बहने हैं तो उन्हें भी हर महीने एक-एक हजार रू मिलेंगे ।इस राशि से हमारी माता बहनो की स्थिति समाज एवम परिवार में सशक्त एवम आत्मनिर्भर होगी। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत जल जीवन मिशन योजन का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले गाँवों में महिलाओं की पानी को लेकर बड़ी समस्या रहती थी। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गाँवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। जिसमें नल जल योजना द्वारा प्रत्येक गाँव के हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आयुष्मान भारत योजना, संबल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आम जनों के जीवन में आए अभूतपूर्व परिवर्तन का उल्लेख किया।
*विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में हुए लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण*
विकास यात्रा के दौरान आमला सारणी विधायक डॉ ग्राम उमरिया में 5 लाख लागत से पर्कोलेशन टैंक, 5.50 लाख लागत से सी सी रोड तथा 2 लाख लागत के मंच निर्माण का भूमिपूजन एवम 3.34 लाख लागत से सेग्रिगेशन टैंक का लोकार्पण ग्राम बाबरबोह में 4.77 लाख लागत से सीआरटी परकुलेशन टैंक भूमिपूजन ,
ग्राम ब्राह्मणवाडा में 10.25 लाख लागत से सुदूर सड़क का लोकार्पण , ग्राम सोनेगांव 12.17लाख लागत से अमृत सरोवर, ग्राम राजेगाव 10.09 लाख लागत से पोखर निर्माण ग्राम बारछी ग्राम खेडलीबाजर 8 लाख लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी,
मंडल महामंत्री उमेश पवार पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे