समाज में बिना भेदभाव के , ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ के मंत्रा पर चल रही विकास यात्रा: विधायक योगेश पंडाग्रे

*प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता:विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे*
_________________________
*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में ग्राम लालावाड़ी, तिरमहू, सोनतलाई, हरदौली, सोनोली बुण्डाला, कोंडरखापा, खरपड़ाखेड़ी, बोपलवाड़ी एवं सेमरियाजोशी पहुंची विकास यात्रा*
________________________

*विकास यात्रा के दौरान करोड़ो रुपए लागत वाले पेयजल, स्वच्छता, अधारभूत ढांचागत विकास जल संरक्षण संबधित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण संपन्न*
_________________________

आमला विकास खंड के ग्राम लालावाड़ी में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कन्यापूजन और दीप प्रज्वलित कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया ।
विकास यात्रा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता है एवं सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के मंत्र पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवम समृद्धि के लिए,लिंग, धर्म , जाति पति , के
भेदभाव के बीना एकरूपता के साथ अनेकों योजनाएं क्रियान्वित है। जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है।

_________________________
*लाखो के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवम लोकार्पण संपन्न*
ग्राम लालावाड़ी में ग्राम
विकास यात्रा
ग्राम लालावाड़ी 2.00 लाख की लागत के नाली निर्माण ग्राम तिरमहु राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लगभग 80 लाख की लागत निर्मित नल जल योजना ग्राम का लोकार्पण , 2.15 लाख की पुलिया एवं 3.75 लाख की सी सी सड़क ,ग्राम हरदौली विधायक निधि से स्वीकृत सी सी सड़क निर्माण ग्राम सोनाली बुंडला में 2.00 लाख लागत से मंच 2.50 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव किसन सिंह रघुवंशी वरिष्ठ भाजपा नेता हरी यादव , अशोक नागले रामपाल मोड़क , फूलचंद मोड़क,भाजपा मंडल अध्यक्ष यदुराज यदुवशी, यशवंत यादव ,शैलेंद्र राठौर, यामिनी कुशवाह, गुलाब चौरे, जगदीश सिंह परमार, दिवाकर वराठे, डोमा महाजन, पवन सिंह कुशवाह, सरजेराव पवार पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.