निशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण और ऑपरेशन शिविर संपन्न

लायंस आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर परासिया छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित एवं , *ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था लालावाडी* , *शकुन बाई माखन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी* बोरदेही *अभिनव समाज कल्याण संगठन* नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आमला द्वारा प्रायोजित । विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरखा में स्वास्थ्य विभाग विकासखंड आमला के सहयोग से आयोजित किया गया । शिविर में 160 से ज्यादा नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर 47रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन हेतु शिविर स्थल से परासिया ले जाया गया ।इस शिविर में नेत्र सहायक डॉक्टर रामदास गढ़ेकर ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक नरवरे , सेक्टर सुपरवाइजर सुभाष देशमुख ,बीपीएम सुमेधा देव हरे , रोहित साहू डॉ रोशन पहाड़े ,नवांकुर संस्था के जितेंद्र नावंगे ,जयपाल मोडक ,छोटेलाल बामने , अभिनव समाज कल्याण संगठन के सचिव विनोद बनखेड़े आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.