अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज, कल से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

आनंदम उत्सव के तहत मेले में रंगारंग कार्यक्रम, रामसत्ता मंडलियों को दी ट्रॉफी

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज, कल से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के तत्वावधान में बाबा मठारदेव के मेले में आनंदम उत्सव के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मठारदेव बाबा मेला समिति द्वारा आयोजित रामसत्ता प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामसत्ता मंडलियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, भाजपा के जिला मंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, टीआई रत्नाकर हिंगवे, सभापति भीम बहादुर थापा, पीजे शर्मा, प्रकाश शिवहरे, विनय मदने समेत अन्य लोग उपस्थित थे।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगरपालिका सारनी द्वारा 15 जनवरी को मठारदेव मेले में आयोजित आनन्दम उत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री मठारदेव मेला आनन्दम उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी विनायक बागड़े ने बताया कि आजादी के अमृत वर्ष में आनन्दम उत्सव के अंतर्गत इस वर्ष बाबा मठारदेव के मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 15 जनवरी को शाम 7 बजे से किया गया है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना अलीगढ़, वीर रस के कवि मदन मोहन समर , कवियत्री अनु सपन भोपाल,डॉ शम्भू सिंह मनहर खरगौन, कवियत्री विभा सिंह बनारस, हास्य कवि सुनील व्यास उर्फ मुन्ना बैटरी मंदसौर ,एवं सतना के हास्य कवि रविशंकर चतुर्वेदी अपना काव्य पाठ करेंगे। नगरपालिका प्रशासन सारनी ने जिले के समस्त काव्य प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं कविता का आनंद उठाने की अपील की है। आनंदम उत्सव के तहत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी से दिन एवं शाम को आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.