20 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग

सारनी। भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करने के लिए 26 नवंबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विशेष वाहन कर 20 दिव्यांग जनों को बैतूल ले जाया गया। बैतूल जाने के पूर्व नगरपालिका के अध्यक्ष किशोर बरदे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पार्षद भीम बहादुर थापा एवं अन्य लोगों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर चंद्रमणि सोनी, रामप्रसाद दास, आशीष मदने उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.