किसानो की बिजली की समस्या को लेकर कलेक्टर बैतूल को सौपा ज्ञापन
बैतूल। जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामू टेकाम द्वारा जिला कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा।
टेकाम ने अवगत कराया – कि बैतूल जिले के आदिवासी बाहुल विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही के ब्लाक भीमपुर के -चिल्लौर- मोहटा क्षेत्र के आदिवासी किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त वोल्टेज की बिजली प्राप्त नहीं हो रही है, जिसके कारण किसान भाईयों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पाती हैं,और बुआई समय पर नहीं होती। जिसके चलते किसान भाईयों के खेत सुखे रह जाते ।खेत में फ़सल उत्पादन के लिए पर्याप्त सिंचाई अनिवार्य है। और सिंचाई के लिए पर्याप्त वोल्टेज की बिजली। जो आज दिनांक तक वोल्टेज की समस्या से किसान भाईयों को जुझना पड़ रहा है।
पूर्व मे भी जिला प्रशासन बैतूल और बिजली विभाग को समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग द्वारा उचित निराकरण नहीं हुआ है।
रामू टेकाम द्वारा मीडिया की मदद से प्रदेश सरकार से पूछा है कि आखिर कब तक किसानों को जिला प्रशासन और वर्तमान सरकार आश्वासन देती रहेगी,हमें तों समाधान चाहीए।
*बिजली सम्बन्धित निम्न समस्या इस प्रकार है*
1) 132 केवी विद्युत सबस्टेशन निर्माण करने की मांग की।
2) भीमपुर ब्लाक के ग्राम कामोद फिडर जो वर्तमान में 3 का है उसे अतिशीघ्र बढ़ाकर 5 का लगवाने की कृपा करें।
4) भैंसदेही ब्लाक, आठनेर ब्लाक भीमपुर ब्लाक में स्थान चिन्हित कर ट्रांसफार्मर/ डिंपी समय पर लगवाने की कृपा करें जिससे की क्षेत्रों में बिजली की समस्या दूर हो।
*लेडडाघाट कटिंग को लेकर वन विभाग से मिली अनुमति*
ज्ञापन देने के पश्चात रामू टेकाम द्वारा पूर्व में दिए गए किसान महाआंदोलन के ज्ञापन के आधार पर जिला कलेक्टर बैतूल से जानकारी में प्राप्त हुआ कि लेडदा घाट कटिंग को लेकर वन विभाग द्वारा अनुमति मिल चुकी है।जल्द ही लेडदा घाट कटिंग का कार्य प्रारंभ करवाया जायेगा।
ज्ञापन देते समय आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ भीमपुर ब्लाक अध्यक्ष दलपत इवने,प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार मर्सकोले सरपंच पति मोहटा,प्रीति टेकाम जिला अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग महिला प्रकोष्ठ,अशोक इवने सरपंच पति पालंगा, केवलराम सलामे खैरा सरपंच, पंकज तुमराम , आला मर्सकोले से ,शोनसा मर्सकोले, समलू, धनराज बामने, मनीष आहके गोलू, मंगु, मांगीलाल इवने, सोमलाल मर्सकोले, प्रेम, मोंगीलाल, श्यामल इवने, अनील इवने आदि अन्य आदिवासी किसान भाई उपस्थित रहे।