आनंद मेले में ग्रामभारती के स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का स्टाल लगाया गया।
डब्ल्यू सी एल पाथाखेड़ा ऑफिसर क्लब मे दिनांक 16/01/2023 को मकर संक्रांत के उपलक्ष में संचिता महिला मंडल पाथाखेड़ा एरिया के सौजन्य से मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न एरिया के डब्ल्यू सी एल महिला मंडल ने भाग लिया। जिसमें सद्भावना महिला मंडल पेंच एरिया, फाल्गुनी महिला मंडल कन्हान, एरिया के साथ ग्राम भारती महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती अनन्या कुंडू जी के आदेशानुसार ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी द्वारा भी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, चटपटी टेस्टी ,मीठी कैंडी, एवं विभिन्न प्रकार के अचार एवं बड़ी, विभिन्न प्रकार के पापड़ का स्टाल लगाया गया ।मेले में पधारे अधिकारियों द्वारा अचार खरीदा गया। सभी नेअचार की सराहना की गई। पूर्व में अधिकारियों द्वारा अचार खरीदा था ,वह पुन लेकर के गए। ग्राम भारती महिला मंडल के स्व सहायता समूह द्वारा मठारदेव मेला मैं भी दुकाने लगाई गई है, वहां पर भी अचार की बिक्री हो रही है। ओम संस्था भोपाल द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था ,जिसमें महिलाओं के ज्वेलर्स तथा घरेलू उपयोगी सामग्री रखी गई थी ।सभी स्टालों में नागपुर से पधारे अधिकारीगण एवं पाथाखेड़ा अधिकारियों द्वारा अवलोकन कर प्रत्येक स्टाल में चाहे वह गेम का हो, चाहे खाने का स्टाल हो , पहुंचकर अपनी सहभागिता दी गई।
हमारे एरिया में कुछ ऐसी प्रतिभाएं हैं ,जो कहीं ना कहीं से अपने माता पिता के साथ हमारे एरिया का भी नाम रोशन करती है। संस्था इनके उत्साहवर्धन हेतु विशेष रुप से सम्मानित करती है। दिनांक 16/1/2023 को इसी संदर्भ में हमारे एरिया की गीतांजलि सिंह अधिवक्ता पिताश्री कमलेश सिंह उम्र 23 वर्ष को बैतूल जिले में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता के माध्यम से मिस बेतूल 2022 के रूप में चयनित किया गया है। संस्था संरक्षिका श्रीमती अनन्या कुंडू एवं श्री ओम संस्था अध्यक्ष श्रीमती निधि गोयल के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्री फल साथ ही पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। गीतांजलि के उज्जवल भविष्य की कामना सभी ने की गई।
