माइनिंग इलेवन,शिवा इलेवन, फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा ने मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह बनाई

 

सुपर आठ मे आर टी एच पाथाखेड़ा,किगं सुटर पाथाखेड़ा,केजीएन बगड़ोना,रेड रोज शोभापूर,कोटेक्ना पाथाखेड़ा टीम पहुंची

सारनी । स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवे दिन 3 मैच खेले गए । पहला मैच आरएमएस पाथाखेड़ा एवम माइनिंग इलेवन के बीच खेला गया आरएमएस पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया माइनिंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 93 रन बनाए । जवाबी पारी खेलने उतरी आरएमएस पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 99 रन बनाकर यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजय कुंडू जिन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर बल्लेबाजी से 16 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने । दूसरा मैच शिवा इलेवन पाथाखेड़ा एवं बारंगे बिल्डमार्ट शोभापुर के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 11.5 ओवर में ऑल आउट होकर 93 रन बनाए 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारंगे बिल्डमार्ट शोभापुर ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 64 रन ही बना पाई और यह मैच 30 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित दास जिन्होंने 33 रन बनाएं एवं 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।आज के दिन का तीसरा क्लासिक गोल्ड एवं फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर क्लासिक गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 38 रन बनाएं 39 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी फ्रेंड्स क्लब ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच तुषार जिन्होंने 2 ओवर में महज 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने । आज के अतिथी लक्ष्मी ऑटोमोबाइल्स के संचालक मिथलेश रघुवंशी, चंद्रभान रघुवंशी, अशोक बारंगे छविनाथ भारद्वाज संदीप झपाटे, आकाश शाहू, संतोष राजेश, योगेश बर्डे, उपस्थित थे। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिह, खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया, गणेश महस्की, अजय प्रजापति,संजीत चौधरी,मिंटू वोहरा,राजा पण्ड्राग्रे, दिलीप विश्वकर्मा, रवि यादव, लक्ष्मण साहू, उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.