Betul : Sarni – विवेकानंद जयंती के मौके पर किया सूर्य नमस्कार का आयोजन
सारणी स्थानीय आदर्श गायत्री विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारणी में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती के मौके पर सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी पी .जे .शर्मा जी ने इस अवसर पर विद्यालय के निर्धन छात्र छात्राओं को शीत से बचाव हेतु गर्म वस्त्र स्वेटर भेंट किए. कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षण समिति अध्यक्ष जे. डी. कवड़कर, संरक्षक सदस्य एम. एस. रघुवंशी शिक्षण समिति सदस्य सुंदरलाल बत्रा, महेंद्र सिक्केवाल, दीपक मलैया , प्राचार्य जी. एस. ठाकुर प्रधानपाठक अर्जुनसिंह नगदे एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
