गांधी चौपाल का आयोजन हुआ
गांधी चौपाल का आयोजन हुआ आज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम बादलपुर में गांधी चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से गांधी चौपाल के बैतूल जिला संयोजक स्पेंसर लाल जी एवं गांधी चौपाल के घोड़ाडोंगरी विधानसभा समन्यवक एवम आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री रमेश काकोडिया जी के विशेष उपस्थिति में गांधी चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस की विचारधारा, साथ ही महंगाई ,बेरोजगारी, क्षेत्र में नशे की समस्या पर चर्चा की गई। चोपना क्षेत्र की मुख्य समस्या, पट्टे, सिंचाई, खराब सड़के सभी शामिल लोगो ने सामूहिक रूप से अपनी प्रेषणीय बताई।स्पेंसर लाल जी ने इंदिरा जी और बंगाली समाज के रिश्ते पर प्रकाश डाला और महिलाओं से संगठित होकर इस समस्याओं को हल करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही आने वाले समय में क्षेत्र का कैसे विकास करें, इस पर महिलाओं के साथ एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा किया गया। अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के विकास के बारे कैसे संघर्ष करें, जिला संयोजक ने डाला। डॉ रमेश काकोडिया जी के द्वारा समझाया गया एवं ग्राम वासियों को डॉ रमेश काकोडिया जी ने कहा, की हम सब की समस्या सामूहिक है इसलिए हमारा संघर्ष भी सामूहिक होना चाहिए इस संघर्स में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपकी हर लड़ाई में खड़े हैं इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीमती शिक्षा रावत जी के नेतृत्व में महिला समूह के महिलाओं के द्वारा ग्राम के सामूहिक समस्या को रखा, बढ़ी संख्या में महिला और ग्रामीण उपस्थित हुए क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मिथुन विश्वास ने भी अपना पूरा सहयोग देने की प्रतिज्ञा की। अंत में कार्यक्रम आयोजक श्री श्याम रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
