क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया हिस्सा 56 यूनिट हुआ रक्तदान

 

सारनी। शिवाजी ग्राउंड में मंगलवार आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यक्रम के अतिथि मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता बी के कैथवार, आमला सारनी विधानसभा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्ववे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मनीष सलूजा, राजेश देशमुख, मुख्य रूप से उपस्थित हुए रक्तदान के शिविर में महिलाओं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष विजय पडलक ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में युवा एवं महिलाओं ने भी हिस्सा लिया रक्तदान की महत्व को देखते हुए यह आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त दान हुआ। क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आशीष मेडिकल एवं बतरा मेडिकल की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इस अवसर पर समाज के राकेश माथनकर ,जितेन पांसे, जितेन्द्र देशमुख,निलेश वराठे, कमलेश घाणेकर, राहूल बर्डे,प्रणव माकोड़े, दिलीप बारस्कर, शशि कनाठे,प्रहलाद देशमुख,सागर सोनारे, अंशुल गवहाडे, रवि कनाठे,लतेश साबले, उपस्थित सामाजिक गण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.