11 को बैतूल जिले में होगा प्रवेश,बालाघाट से खंडवा के लिए रवाना होगी कांग्रेस जनों की भारत जोड़ो यात्रा

बैतूल।। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में अपार उत्साह नजर आ रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस जनों द्वारा । बालाघाट से खंडवा जिले तक यात्रा आयोजित की जा रही है। जो सिवनी,छिंदवाड़ा,बैतुल, टिमरनी होते हुए खंडवा पहुंचेगी जहां सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया की यह यात्रा बैतूल जिले से भी होकर गुजरेगी , जिसके लिए रविवार शाम सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक की गई।

बैठक में पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, भैसदेही विधायक धरमु सिंह सिरसाम,समेत कांग्रेस के पदाधिकारी गणों ने विचार विमर्श किया। श्री शर्मा ने बताया की 11 नवम्बर को यात्रा बैतूल जिले की सीमा में प्रवेश करेगी । इस दौरान यात्रा मुलताई, आमला ,बैतूल विधान सभाओं के अनेक क्षेत्रों से गुजरेगी । यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों के लिए की जानी वाली व्यवस्थाओं को लेकर गम्भीरता से विचार विमर्श कर इसकी रूप रेखा तैयार की गई है।

यह यात्रा 18 नवम्बर को टिमरनी के लिए रवाना होगी। जिसके बाद समस्त कांग्रेस जन खंडवा में पहुंचने वाली राहुल गाँधी जी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होंगे। बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस के प्रदेश सचिव समीर खान, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रज भूषण पांडे, अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मनोज आर्य, मनोज मालवे, ब्लाक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, नरेंद्र महतो, मनोज देशमुख,विजय देशमुख,विजय आर्य, महेंद्र पंडोले,नामदेव यादव समेत वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्तिथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.