बैतूल में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया
मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए हादसे में लोगों की
मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति
संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। रुपये
की अनुग्रह राशि। प्रत्येक मृतक के परिजन
को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए
जाएंगे। रु. घायलों को 50,000 रुपये दिए
जाएंगे: पीएम @narendramodi
बैतूल जिले के झल्लार में भीषण सड़क दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
दुःख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ है।
।। ॐ शांति ।।
बैतूल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को रु.2-2 लाख तथा घायलों को रु.10-10 हजार सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। मैं मृतकों एवं घायलों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
बैतूल जिले में झल्लार थाने के पास हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोगों के असामयिक निधन और एक के गंभीर घायल होने का समाचार पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें और शोकमय परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-श्री गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व एवं परिवहन मंत्री, मध्य प्रदेश शासन
देर रात हुए झल्लार में भीषण सड़क हादसे की मुझे खबर प्राप्त हुई,
खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद है, मेरी सांत्वना मृतकों के परिवार के साथ है।
कलेक्टर बैतूल, जिला पंचायत सीईओ से घटना की चर्चा कर हर संभव मदद के लिए कहा है।
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
-श्री राजा पंवार, अध्यक्ष, जिला पंचायत, बैतूल
जिले के भैंसदेही विकासखण्ड के ग्राम झल्लार के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार दी जायेगी सहायता राशि-कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस
झल्लार के पास हुआ सड़क हादसा
गुरुवार देर रात जिले के झल्लार के पास हुए एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक रात 2 बजे के लगभग एक टवेरा कार खाली बस से जा टकराई इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई और कार चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मरने वालों में पांच पुरुष 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं सभी के शव झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए मिली जान मिली जानकारी के मुताबिक झल्लार के एक गांव के मजदूर करीब 20 दिन पहले मजदूरी करने अमरावती के गांव में गए थे यह सभी अपने गांव वापस आ रहे थे रात 2 बजे के लगभग कार चालक को झपकी लगने से कार बस में जा घुसी जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई ।