उर्वरक अमानक घोषित

खरीफ वर्ष 2022 में उर्वरक गुण नियंत्रण के तहत जिले के उर्वरक विक्रेताओं/सहकारी समितियों से लिए उर्वरकों के नमूने सहायक रसायन विशेषज्ञ उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला सागर में अमानक स्तर के पाए गए हैं।

जिन उर्वरकों के नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं उनमें कवड़े कृषि सेवा केन्द्र घोड़ाडोंगरी से लिए गए इफको कंपनी के उर्वरक सल्फर का लॉट नंबर एमएनएचओटी50 143/8 8/2021 फरवरी/2022 एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जामठी से लिए गए कृभको कंपनी के उर्वरक डीएपी का नमूना कोड एफ-29 शामिल है।

पंजीयन प्राधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री केपी भगत ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खंड 26 की धारा-19ए के अंतर्गत उक्त उर्वरकों का विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध स्कंध की शेष मात्रा का क्रय-विक्रय जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.