लौहपुरुष की जयंती पर चौरिया कुर्मी महासभा सामाजिक कल्याण समिति बैतूल करेगी जिला चिकित्सालय में करेगी रक्तदान

रानीपुर-:चौरिया कुर्मी महासभा सामाजिक कल्याण समिति बैतूल इकाई द्वारा *स्वतंत्र भारत के प्रथम* *उपप्रधानमंत्री-ग्रहमंत्री एवं* *कुर्मियों के गौरव लौहपुरुष* *सरदार वल्लभ भाई पटेल की* *147वी जयंती के अवसर जिला* *चिकित्सालय बैतूल में वृहद रक्तदान* *शिविर* का आयोजन किया जावेगाI
समिति अध्यक्ष डॉ बीड़ी सिनोटिया बताते है कि,लौहपुरुष हम सब के आदर्श है साथ ही युवा साथियों से अपील है कि अधिक संख्या मे रक्तदान करें,वहीं कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,राजेश सिनोटिया ने बताया कि,महासभा द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जनमानस को जन सेवा हेतु प्रेरित किया जाता है I

Leave A Reply

Your email address will not be published.