भारतीय छात्र को चाकू घोंपने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के अधिकारियों से की है

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के अधिकारियों से सिडनी में भारतीय छात्र को चाकू घोंपने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने मीडिया के प्रश्‍नों के जवाब में घटना पर गंभीर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की और कहा कि घायल छात्र का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि कैनबरा में भारतीय उच्‍चायोग और सिडनी में वाणिज्‍य दूतावास स्‍थानीय अधिकारियों के सम्‍पर्क में है। वे घायल छात्र के परिवार के सम्‍पर्क में भी हैं।

 

श्री बागची ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर बातचीत जारी है। उन्‍होंने कहा कि यदि दोनों देश जल्‍दी ही किसी समझौते पर पहुंचते हैं तो यह दोनों देशों के लिए लाभप्रद होगा। श्री बागची ने कहा कि एफटीए पर बातचीत जारी है और इसमें अभी कोई रुकावट नहीं आई है