साधना मिश्रा भी शिरकत करेंगी अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

देश और दुनिया का जाना पहचाना नाम साधना मिश्रा भी आज घोड़ाडोंगरी अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी । घोड़ाडोंगरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि साथ ही बैतूल नगर परिषद की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नेहा गर्ग, समाजसेवी नवनीत गर्ग एवं पवन अग्रवाल भी मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने घोड़ाडोंगरी पधार रहे हैं।
साधना मिश्रा का चयन ज़ी टीवी के कार्यक्रम डांस इंडिया डांस में हुआ था। उन्होंने अपने नृत्य कला की कुशलता से बैतूल का नाम देश विदेश में रोशन किया है ।साधना मिश्रा कहती है कि बैतूल वासी ही मेरी ताकत है बिना बैतूल वासियों के सपोर्ट के मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। घोड़ाडोंगरी वासियों से भी विशेष स्नेह प्राप्त हुआ है उनका भी सहयोग हमेशा मिलता रहा है । साधना मिश्रा एक ग्रहणी हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से देश के प्रसिद्ध कार्यक्रम फिनाले तक पहुंच कर बड़ा मुकाम बनाया है। वह टॉप टेन में भी पहुंची थी ।साधना के पिता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आचार्य पंडित दिवाकर प्रसाद अपनी बेटी साधना पर फक्र महसूस करते हैं। साधना ने बैतूल से एम ए वा कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त की है ।उनके तीन बच्चे हैं जो अपनी मां की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.