टेकपुर में दो दिवसीय कीर्तन दर सजा सतगुरु रविदास महाराज की बाणी का किया अमृत पान

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
भोपाल 26-27 अगस्त 2022 भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के ग्राम टैकपुर में शाम 9:00 बजे से सतगुरु रविदास महाराज का कीर्तन दरबार अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में सजाया गया जिसमें बंदी पुर वाले श्री रामदास महाराज और बेरसिया के श्री सेवक दास महाराज ने भजन कीर्तन कर संगत को अमृतवाणी सुनाई इस अवसर पर राधाकिशन गुरु जी द्वारा सतगुरु रविदास जी की वाणी यों का उच्चारण कर अर्थ किया जिसकी संगत ने मन से प्रशंसा कर अपने जीवन में सतगुरु के विचारों को अंगीकार करने का वचन दिया कीर्तन दरबार का सफल संचालन श्री माधव सिंह अहिरवार भोपाल के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री लेख राम दादा एवं विशेष अतिथि के रुप में श्री विश्राम बौद्ध जी मंच पर आसीन रहे।
कार्यक्रम सतगुरु रविदास मंदिर समिति टेकपुर द्वारा राकेश अहिरवार के नेतृत्व में समिति दरबार द्वारा किया गया जिसमें रात्री 11 बजे लंगर में भोजन कराया गया रात्रि 12 बजे कीर्तन पुनः प्रारंभ हुआ जो प्रातः तक चलता रहा ।
सतगुरु रविदास जी का पुनः दीवन श्रीमती संगाता गोलिया जी प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार श्री रविशंकर सूरवंशी, श्री सुरेश अहिरवार, श्री बिहारी लाल जी, अशोक अहिरवार, इत्यादि अहिरवार समाज के रविदास वंशीय बुध्दिजीवियों की उपस्थिति में सफल पूर्वक कार्यक्रम सम्पन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.