पाकिस्‍तान में वर्षा और बाढ़ से अब तक एक हजार एक सौ से अधिक लोगों की मौत

पाकिस्‍तान में वर्षा और बाढ़ से अब तक एक हजार एक सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ से 3 करोड 30 लाख से अधिक लोग प्रभ‍ावित हैं। योजना मंत्री ने दावा किया है कि आरंभिक अनुमान के अनुसार विनाशकारी बाढ़ से लगभग दस अरब डॉलर की क्षति हुई है। सरकार ने बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राष्‍ट्रीय बाढ़ मोचन और समन्‍वय केन्‍द्र बनाने का फैसला किया है। मूसलाधार बारिश से सड़कें, फसलें, मकान, पुल और अन्‍य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष से कल पाकिस्‍तान को एक अरब दस करोड़ डॉलर का पैकेज प्राप्‍त हुआ। इसका उद्देश्‍य वित्‍तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान को ऋण की देनदारी में डिफॉल्‍ट से बचाना है।