घोड़ाडोंगरी । विकासखंड घोड़ाडोंगरी में कार्यरत सहायक शिक्षिका श्रीमती जमुना कंगाले (अधीक्षिका )शास. सीनियर आदि. कन्या छात्रावास आज अपनी 39 वर्ष की शिक्षकीय सेवा से सेवानिवृत हुई इस अवसर को परिवार ने यादगार पल बनाया
कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी,उत्कृष्ट के प्राचार्य एम.आर.निरापुरे, प्रधानपाठक विक्रांत गावंडे,शिक्षक प्रवीण शर्मा,नितेश राठौर,गिरधारी तेम्रवाल,पीयूष वर्मा, विकासखंड के अधिकारी/कर्मचारी,अधीक्षक,सामाजिक बंधुओं ,मित्र एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें स्वस्थ,दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने सुमधुर गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।