श्री राम कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु

बालाजी मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में विंध्याचल धाम काशी से पधारे पंडित आशीष पांडे के मुखारविंद से

पंडित जी ने बताया कि सावन माह मैं कथा सुनने पर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है ।भगवान के पूजा अर्चन के इस माह में कथा सुनने का अलग ही महत्व है ।

सावन मास के पावन अवसर पर बालाजी मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में विंध्याचल धाम काशी से पधारे पंडित आशीष पांडे के मुखारविंद से घोड़ाडोंगरी में श्री राम कथा का अमृत रूपी प्रवचन चल रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक धर्म प्रेमी जनता को श्री राम कथा का सुंदर वर्णन सुनने को मिल रहा है। आज कथा में श्री राम भगवान का जन्म के समय धरती पर कैसा माहौल था उस समय प्रकृति और मनुष्य भगवान राम के जन्मोत्सव को किस तरह मना रहे थे इसका सुंदर वर्णन आज गुरुवार को नगर वासियों को महाराज आशीष पांडे के मुखारविंद से सुनने को मिलेगा। संगीतमय श्री राम कथा का लाभ श्रावण माह के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उठा रहे हैं। पंडित जी ने बताया कि सावन माह मैं कथा सुनने पर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है ।भगवान के पूजा अर्चन के इस माह में कथा सुनने का अलग ही महत्व है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.