- घोड़ाडोंगरी:-
इस वर्ष नगर के साई समिति के सदस्यों में सामूहिक रूप से गुरु पूजन कर चरण पादुका मंदिर दुर्गा चौक से आज पालकी यात्रा निकाली पालकी यात्रा नगर के सभी प्रमुख छोटे-बड़े मार्गो से होती हुई नगर के बजरंग टेकरी मंदिर पर पहुंची जहां महिलाओं ने पालकी के समक्ष सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया उसके बाद पालकी नगर भ्रमण किया जहां लोगों ने जगह-जगह - पालकी का पूजन किया वहीं महिलाओं ने कंधे पर पालकी उठाकर सद्गुरू समर्थ के समक्ष अपनी आरजी ललाई सभी श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पालकी यात्रा में जोर-जोर से भाग लिया वहीं पालकी यात्रा समापन चरण पादुका मंदिर पर की गई इसके बाद सामूहिक पूजन अर्चन व आरती करने के पश्चात पीते चावल की खिचड़ी प्रसादि वितरण की गई ,
पालकी यात्रा में शामिल हुए सभी महिलाओं पुरुषों का साई समिति के द्वारा सामूहिक आभार दिया गया