गौरी बालापुरे पदम मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव नियुक्त

 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ महिला प्रकोष्ठ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित

 

बैतूल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार और प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संघ के महिला प्रकोष्ठ की बहुप्रतीक्षित प्रांतीय कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। यह नवगठित कार्यकारिणी प्रदेशभर में महिला पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। घोषित इस नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा, जिसके तहत प्रकोष्ठ को प्रत्येक तीन माह में अपनी प्रांतीय बैठक आयोजित करना अनिवार्य

होगा। प्रांतीय कार्यकारिणी में अनीता चौबे को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।इस कार्यकारिणी में बैतूल जिले की पहली महिला पत्रकार एवं राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार प्राप्त समाजसेवी गौरी बालापुरे पदम को भी शामिल करते हुए संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। श्रीमती पदम वर्ष 2000 से जिले में सक्रिय पत्रकारिता से जुड़ी है और 26 वर्षों में उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय समाचार पत्रों में सेवाएं दी है और वर्तमान में परिधि समाचार पत्र की प्रबंध संपादक है। श्रीमती पदम ने नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला पदाधिकारियों का आभार माना है।

यह है नवगठित महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी

अनीता चौबे-संयोजक,प्रीति,मिनी खरे – सह संयोजक,दीपिका धार्मिष्ठा- सह संयोजक,प्रगति श्रीवास्तव- महासचिव,रश्मि राय- कोषाध्यक्ष,सादिया बाज खान- सचिव,ज्योति शर्मा- सचिव,गौरी पदम- संयुक्त सचिव,लक्ष्मी मांझी- संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य- शिवानी गुप्ता, संगीता सिंह राठौर,सोनिका उरमलिया तथा आसमा परवीन को नियुक्त किया गया है।

महिला पत्रकारों के उत्थान और अधिकारों के लिए होगा संघर्ष

संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने पूर्ण विश्वास जताया है नई टीम जोश, ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। यह प्रकोष्ठ न केवल संगठन से जुड़ी सभी महिला सदस्यों के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि समूचे मध्यप्रदेश में महिला पत्रकारों के मान-सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेगा। संघ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त सभी महिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.