पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण के मुद्दों पर एसपी के पास पहुंचा एसआईएफ बैतूल

 

 

बैतूल। पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, परिवार संरक्षण और समाज में जनजागरूकता को लेकर सक्रिय सेव इंडियन फैमिली एसआईएफ बैतूल ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने सुझाव और चिंताएं रखीं। एसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना, सकारात्मक चर्चा की और संगठन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन सहर्ष स्वीकार किया तथा समाजहित में किए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की। संगठन ने पुलिस अधीक्षक के सकारात्मक दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेव इंडियन फैमिली बैतूल आगे भी समाजहित, पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, परिवार संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर संचालित करता रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन की ओर से डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, अविनाश देशमुख और अखलेश चौकीकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सेव इंडियन फैमिली बैतूल विगत कई वर्षों से पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक परामर्श, वैवाहिक विवादों में मार्गदर्शन, आत्महत्या रोकथाम, कानूनी जागरूकता तथा जरूरतमंद पुरुषों और उनके परिवारों को निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है। संगठन समाज में संवाद, जागरूकता और सकारात्मक समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या सहायता के लिए एसआईएफ बैतूल हेल्पलाइन:l 8882498498 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.