12 दिनों से चल रहे हैं, इस क्रिकेट प्रशिक्षण

राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के तत्वाधान में निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन निरंतर प्रारंभ है l

 

इटारसी । विगत 12 दिनों से चल रहे हैं, इस क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशिक्षित कोच का आगमन हुआ, जिन्होंने अपने अनुभवों को बच्चों के बीच में साझा किया इसी परंपरा का पालन करते हुए आज मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लेवल वन कोच चेतन राजपूत ने खुद मोर्चा संभाला एवं बच्चों को अपने अनुभव बच्चों को बीच रखें

और बच्चों को स्ट्रेट ड्राइव स्क्वायर कट फ्लिक एवं ग्लान्स किस प्रकार किया जाता है आपका हेड आपका बॉडी वेट किस प्रकार रहना चाहिए यह बच्चों के बीच में खुद करके बताया ज्ञात रहे की चेतन राजपूत खुद मध्य प्रदेश टीम का नेतृत्व कर चुके हैं के मार्गदर्शन में और उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में शहर एवं जिले के सैकड़ो बच्चों ने डिवीजन स्तर पर एवं बोर्ड स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया है तथा स्वयं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एनडीसीए में जूनियर ग्रुप के चेयरमैन है जिनके माध्यम से शहर के बच्चों का

विकास निश्चित है इसी वर्ष अंडर 13 ग्रुप में इटारसी नगर के 6 बच्चों ने डिवीजन स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। इस प्रशिक्षण शिविर में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा ने इस प्रकार के निशुल्क क्रिकेट शिविर लगाए जाने की सराहना की है और आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय स्तर के कोचों की उपलब्धता करने का प्रयास करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.