नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग द्वारा आगामी सत्र2025-2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में विगत दिनों किया गया।ऑक्शन के समय उपस्थित नर्मदापुरम संभाग के सदस्य एवं एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी सदस्य अनुराग मिश्रा ने कहा कि यह मध्यप्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया के द्वारा स्थापित एवं प्रारंभ कि गई थी जो देश की सर्वोच्च क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के रूप में स्थापित हुई है।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के सचिव प्रदीप सिंह तोमर बताया कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित मध्यप्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग ऑक्शन प्रक्रिया में प्रदेश भर के खिलाड़ियों को दस टीमों के प्रायोजकों द्वारा चुना गया है। प्रत्येक टीम के ऑनर को कम से कम 15 और अधिक से अधिक 17 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 50 लाख रुपए निर्धारित दिए गए थे।जिसमें नर्मदापुरम संभाग से सीनियर ब्वॉयज 15 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा गया, जो नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गौरव का विषय है नर्मदापुरम संभाग से गौतम रघुवंशी को सबसे महंगे दाम रूपए 5.60 लाख में चंबल घड़ीयाल ने खरीदा,अथर्व महाजन को 5.40 लाख में रीवा जगुआर ने अपनी टीम में शामिल किया,
यश दुबे को 5.20 लाख में उज्जैन फाल्कन ने लिया,अखिल निगोटे यादव को 3.20 लाख में मालवा स्टालियंस ने खरीदा,आर्यन देशमुख 3.20 लाख मालवा स्टालियंस,हिमांशु शिंदे 2.60 लाख भोपाल लेपर्ड, कार्तिक राजोरिया 1.60 रॉयल निमाड़ ईगल्स,धर्मेश पटेल 1.50 लाख रॉयल निमाड़ ईगल्स,राहुल चंद्रौल 1.10 लाख भोपाल लेपर्ड,आयुष मानकर 1.00 लाख उज्जैन फाल्कंस,प्रशांत कासदे 0.75 लाख मालवा स्टालियंस,ऋत्विक दीवान 50 हजार जबलपुर लायंस,नवीन नागले 50 हजार उज्जैन फाल्कन,अनुराग मालवीय 50 हजार भोपाल लेपर्ड और हर्षित परसाई को 50 हजार बुंदेलखंड बुल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
वहीं मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग वुमेंस में भी नर्मदापुरम की 9 गर्ल्स क्रिकेटर दिखाई देंगी। मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग वुमेंस में नर्मदापुरम संभाग से 9 गर्ल्स क्रिकेटर को विभिन्न फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया है महिला खिलाड़ियों में कल्याणी जाधव रॉयल निमाड़ ईगल्स,अनन्या दुबे बुंदेलखंड बुल्स,माही ठाकुर बुंदेलखंड बुल्स,सिद्धि दुबे चंबल घड़ियाल,यामिनी बिल्लौरे रॉयल निमाड़ ईगल्स,वैष्णवी सिंह चंबल घड़ियाल,ऋषिता परिहार भोपाल वॉल्स,अनामिका सिंह चंबल घड़ियाल,वैदेही राजपूत बुंदेलखंड बुल्स ने चयनित किया है।
सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।