*टाइगर क्रिकेट क्लब ने जीता रोमांचक मुकाबला*

*नर्मदा ट्रॉफी। टाइगर क्रिकेट क्लब ने जीता रोमांचक मुकाबला*

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इंटर क्लब नर्मदा ट्रॉफी का चौथा मुकाबला टाइगर क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम और शिखर क्रिकेट अकादेमी हरदा के मध्य खेला गया।नॉक आउट प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच दो दिवसीय खेले जा रहे हैं नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि मैच में टॉस शिखर क्रिकेट अकादेमी हरदा ने जीता और

टाइगर क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया टाइगर क्लब के सिद्धार्थ सिंमैया के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं रुक सका और टीम 26वे ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सिद्धार्थ सिंमैया ने 41 रन और शाश्वत भदौरिया ने 17 रनों का योगदान दिया। शिखर अकादमी हरदा की तरफ से दिगंबर ने 5 विकेट,गौरव एवं सुदर्शन ने 2-2 विकेट और अनमोल को 1 विकेट हासिल किए। मैच में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि टाइगर क्रिकेट क्लब कम स्कोर के चलते हार जाएगी किंतु टाइगर क्लब नर्मदापुरम की ओर से समीर ठाकुर ने 5 विकेट,केशव व्यास 2 विकेट और मल्हार त्रिपाठी एवं फैज ने 1-1 विकेट लेकर

शिखर क्रिकेट अकादमी हरदा की टीम को 30 वे ओवर में मात्र 54 रनों पर सिमटा दिया और टाइगर क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम टीम ने 54 रनों से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर नितेश राजपूत एवं आदित्य राजपूत रहे स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई । मैच में एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा सहित संभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.