*नर्मदा ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला जीसीए नर्मदापुरम और प्रोस्टार्ट इटारसी के मध्य*

 

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान मे आयोजित इंटर क्लब टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला जीसीए नर्मदापुरम और प्रोस्टार्ट इटारसी के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हुआ। दो दिवसीय मुकाबले में जीसीए अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि

प्रोस्टार्ट इटारसी पहली पारी 65वें ओवर में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सोनू के शानदार 155 रनों की पारी शामिल है सोनू के अतिरिक्त अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। जीसीए अकादमी के गेंदबाजी में गौतम बौरासी 4 विकेट, प्रज्ज्वल मीणा 2 विकेट और आयुष संतोरे एवं आरुष उपाध्याय को 1-1 विकेट हासिल हुआ।जीसीए अकादमी ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए आज के शेष 24 ओवर में 2 विकेट खोकर 129 रन बना लिए है खेल खत्म होने तक जीसीए अकादमी के शिखर गंगराड़े 46 रन नाबाद और आदर्श शर्मा 33 रन नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं प्रोस्टार्ट को मिले दोनों विकेट अभिषेक को प्राप्त हुए।

मैच में एक दिन शेष है।मैच के शुभारंभ अवसर पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा सर, नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर,जिला क्रिकेट संघ सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया,ग्राउंड मैनेजमेंट के सदस्य रामकृष्ण चौरे,कोच नितेश राजपूत, अंपायर विशाल शर्मा एवं हरीश हनोतिया और स्कोरर आर्यन चौरे सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.