*नर्मदा ट्राफी यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब जीता*

 

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नर्मदा ट्राफी इंटर क्लब टूर्नामेंट में नर्मदा ट्राफी यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब ने सिंसियर क्रिकेट क्लब इटारसी को हराया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि दूसरा मैच कि टॉस सिंसियर क्रिकेट

*दादा परशुराम बेस्ट फ़ोटो अवार्ड https://aajkakhulasa.com/contest/image-contest/*

क्लबइटारसी ने जीतकर यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब सिवनी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ब्राइट क्रिकेट क्लब सिवनी ने 337 रन 10 विकेट पर बनाएं जिसमें राज तंवर ने 147 रन और पूर्वेश माथनकर ने 74 रन, आकिब खान ने 34 रन बनाए और सिंसियर अकादमी के शुभम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए ।पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए

 

सिंसियर अकादमी इटारसी की टीम महज 121 रनों पर ऑल आऊट हो गई। ब्राइट क्रिकेट क्लब सिवनी के गेंदबाज करण यादव ने 5 विकेट, रिद्देश मेहता 3 विकेट और आकिब, एवं हर्ष को 1 विकेट की सफलता हासिल हुई।पहली पारी में 216 रनों की बढ़त के आधार पर यंग ब्राइट अकादमी को विजेता घोषित किया गया।मैच में अंपायर विशाल शर्मा एवं आदित्य राजपूत रहे स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.