नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इंटर क्लब टूर्नामेंट शुक्रवार से एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हुआ।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने
बताया कि जिले में क्लब क्रिकेट कल्चर को निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहला मैच नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदापुरम एवं राजेंद्र क्रिकेट क्लब इटारसी के मध्य खेला गया।टॉस जीतकर नर्मदा अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 375 रन 8 विकेट पर पारी घोषित की।नर्मदा अकादमी की तरफ से तनिष्क रघुवंशी ने 120 रन,आरफ कुरैशी 95 रन,निखिल गुर्जर 47 और युवराज मेहर ने 34 रनो की पारी खेली।राजेंद्र क्लब के गेंदबाज दक्ष चौरे 6 विकेट हासिल किए और 1 विकेट आर्यन चौरे एवं1 विकेट रन आउट के रूप में प्राप्त हुआ।पहली पारी में
बल्लेबाजी करते हुए राजेंद्र क्रिकेट क्लब इटारसी की टीम महज 75 रनों पर ऑल राउंड हो गई।नर्मदा अकादमी के गेंदबाज निखिल गुर्जर ने 5 विकेट,मुरली रघुवंशी 3 विकेट और युवराज मेहर को 1 सफलता हासिल हुई।पहली पारी में 300 रनों की बढ़त के आधार पर नर्मदा अकादमी को विजेता घोषित किया गया।मैच में अंपायर नितेश राजपूत एवं आदित्य राजपूत रहे स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई।इस अवसर पर एमपीसीए प्रबंध समिति सदस्य श्री अनुराग मिश्राने कहा कि नर्मदापुरम संभाग में क्रिकेट के स्तर को ओर बेहतर करने और
खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच अभ्यास के मुख्य उद्देश्य के मद्देनजर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संभाग के 12 पंजीकृत क्लब हिस्सा ले रहे है इन 12 टीमों को 4 पूल में बांटा गया है चारों पुल की टॉप टीमों के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं के बीच फाइनल की खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। प्रथम पुरस्कार राशि 50000 / एवं द्वितीय पुरस्कार राशि 30000/ दी जाएगी।