हर्षवर्धन के चमत्कारी आखरी ओवर से फाइनल मैच हुआ टाई

 

फाइनल मुकाबले में बने 750 रन
जिला नर्मदापुरम । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-22 एकदिवसीय मुकाबले का फाइनल मैच आकर्षक ढंग से टाई रहा।जिसमें नर्मदापुरम और बैतूल को दोनों ही टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व महाजन की तूफानी पारी 26 बॉल पर 90 रन,माधव शर्मा 67 बॉल 60 रन और राज तंवर के 46 बॉल पर 57 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 375 रन बनाए।बैतूल के गेंदबाज पार्थिव वानखेडे और आर्यन ठाकरे ने 3-3 विकेट, परन बरसाकर ने 2 विकेट,हेमंत नंदा एवं आदर्श दुबे को 1-1 विकेट हासिल किया।376 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैतूल ने शानदार

बल्लेबाजी की जिसमें आदर्श दुबे 107 बॉल में 155 रन,लक्ष्य वाईकर 104 बॉल पर 110 रन और सिद्धार्थ भार्गव ने 32 बॉल पर 40 रनों की बदौलत 375 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मैच की विशेषता यह रही कि बैतूल टीम को अंतिम ओवर में 6 बॉल पर 1 रन की आवश्यकता थी और हर्षवर्धन पटेल गेंदबाजी करने आए और अंतिम 6 गेंद पर एक रन आउट सहित पांच विकेट लेकर मैच टाई करने में सफल हुए।जो निश्चित रूप से किसी चमत्कार से कम न था।अंतिम ओवर में शानदार बॉलिंग कर मैच का रुख बदलने पर हर्षवर्धन पटेल को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में अंपायर गजेंद्र

सालोकी एवं हरीश हनोतिया और स्कोरर दिनेश वर्मा रहे।फाइनल मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष वर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षा विभाग, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, एमपीसीए आब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी,सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे,जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, कुलभूषण मिश्रा,सुनील कालोसिया,शफीक खान,रामकृष्ण चौरे,नितेश राजपूत सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।