एकतरफा मुकाबले में बैतूल ने हरदा को 183 रनों से हराया

नर्मदापुरम l नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही जिलास्तरीय अंडर-22 बालक वर्ग व्हाइट बाल एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा मैच बैतूल एवं हरदा के मध्य खेला गया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 342 रन बनाए। जिसमें

साहिल कवाड़े ने 135 बॉल पर शानदार 139 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं अन्य बल्लेबाज हेमंत नंदा 66 बॉल पर 58 रन,लक्ष्य वाईकर 25 बॉल पर 50 रन और सिद्धार्थ भार्गव ने 47 बॉल पर 44 रनों की पारी खेली।हरदा के गेंदबाज अक्षत सोलंकी ने 2 एवं अनिमेष,ऋषभ और वंश को 1-1 विकेट हासिल हुआ।343 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदा की टीम महज 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई हरदा की टीम में अनिमेष ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 रन के फिगर को भी न पार कर सका।बैतूल की ओर से आदर्श दुबे और पार्थिव वानखेडे ने 3-3 विकेट, परन बरसाकर ने 2 विकेट,शिखर एवं प्रतीक को 1-1 विकेट हासिल हुआ।शानदार शतकीय पारी खेलने पर अंपायर गजेंद्र सालोकी एवं हरीश हनोतिया द्वारा

साहिल कवाड़े को मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में bस्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई।मैच के दौरान एमपीसीए आब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्टर दिलीप नामदेव नितेश राजपूत, शैलेन्द्र पवार सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम और बैतूल के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा।