नर्मदापुरम । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-22 एकदिवसीय प्रतियोगिता 4 अप्रैल 2026 से आरंभ हुई। व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में पहला मैच नर्मदापुरम और हरदा के मध्य खेला गया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वंश जाट और
दिग्विजय सिंह ने ताबड़तोड़ शुरुआत की वंश जाट ने 17 बॉल पर 35 रन और दिग्विजय सिंह ने 18 बॉल पर 23 रन बनाए।मध्य क्रम के बल्लेबाज रोहन कौशिक ने पारी को संभालते हुए 35 रन, जोएब ने 25 रन और ध्रुव चौरे ने सर्वाधिक 47 रनों की मदद से 41वे ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।नर्मदापुरम की ओर से अभिनव काजले और जयजीत गुप्ता ने 3-3 विकेट,अथर्व महाजन ने 2 विकेट और सौरभ वर्मा एवं अनंत चौबे को 1-1 सफलता प्राप्त
हुई। 210 रनों का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम ने 20वे ओवर में हर्षवर्धन पटेल के 51 बॉल पर 79 रन,अथर्व महाजन 20 बॉल पर 70 रन और 26 बॉल पर 55 रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर मैच 5 विकेट से जीत लिया।हरदा टीम की ओर से अनिमेष वर्मा ने 4 विकेट और ध्रुव चौरे ने 1 विकेट हासिल किया।शानदार बल्लेबाजी करने पर हर्षवर्धन पटेल और अथर्व महाजन को संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अंपायर विशाल शर्मा एवं हरीश हनोटिया रहे एवं स्कोरर दिनेश वर्मा।मैच में सिलेक्टर नितेश राजपूत और नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।







