जल गंगा संवर्धन अभियान – गतिविधि विवरण दिनाँक 25/02/2026 को
घोड़ाडोंगरी सेक्टर के ग्राम पंडारा एवं चोर पंडारा में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत नवंकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसाइटी घोराडोंगरी एवं प्रस्फुटन समिति औऱ ग्रामीणजनों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान निम्न कार्य किए गए:
जल स्रोतों (हैंडपंप एवं आसपास क्षेत्र) की साफ-सफाई
जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु जागरूकता
गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जनसंवाद एवं प्रेरणा
सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मंदिर मै स्वच्छता कार्य किया गया
ग्रामीणों को जल संरक्षण (जल बचाने हेतु सोखाता गड्डे का निर्माण करने की सलाह दी गई एवं सोखाता गड्डे तैयार किए गए
इस अभियान में नवंकुर संस्था प्रतिनिधि राकेश तुमडाम एवं प्रस्फूटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, उपसरपंच अनिल सलाम, ललित उईक, नादकिशोर उइके,
सहित अन्य ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा सामूहिक सहभागिता से गांव को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।







