हनुमान जन्मोत्सव पर घोड़ाडोंगरी में निकली ध्वज यात्रा

 

घोड़ाडोंगरी के टेकडी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ध्वज यात्रा निकाली गई
ज्ञात हो यह ध्वज यात्रा 50 वर्षों से अधिक वर्ष से नगर में निकाली जा रही है प्रतिवर्ष भक्त जन इस यात्रा में नगर की खुशहाली की कामना लेकर नगर के सभी मंदिरों में पद यात्रा कर भेट अर्पित करते है

इस वर्ष भी श्रद्धालु जनों ने इस यात्रा में शामिल होकर ध्वज निशान और चोला लेकर नगर भ्रमण किया उसके बाद चढ़ते सूरज के समय दोपहर 12 बजे मंदिर प्रांगण में हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया एवं निशान फहराया गया इसके पश्चात मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया