*विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के सतत प्रयासों से 40 करोड़ की लागत से कन्या शिक्षा परिसर को मिली प्रशासनिक स्वीकृति*

Pramod Suryavanshi

 

*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से कन्या शिक्षा परिसर के रूप में ग्रामीण व आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का सर्व सुविधायुक्त आधुनिक केंद्र*

आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के सतत प्रयासों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से आमला विकासखंड अंतर्गत लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भव्य कन्या शिक्षा परिसर भवन निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी इस स्वीकृति के अंतर्गत परिसर में सर्वसुविधायुक्त आवासीय भवन, छात्रावास, बाउंड्रीवाल एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण, आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित यह कन्या शिक्षा परिसर क्षेत्र की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित आवासीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

माननीय विधायक डॉ. पंडाग्रे के नेतृत्व में आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कन्या शिक्षा परिसर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से आमला शहर में लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहा सर्वसुविधायुक्त शासकीय संदीपनी विद्यालय भी पूर्णता की ओर अग्रसर है। तो 6 करोड़ रुपए से अधिक लागत से भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं आधा दर्जन से अधिक उच्चतर माध्यम विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

लगभग 13 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस कन्या शिक्षा परिसर के लिए भूमि चयन एवं आवंटन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। प्रशासनिक स्वीकृति उपरांत शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कन्या शिक्षा परिसर में खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, चिकित्सा एवं आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं विद्यार्थियों को गणवेश, ब्लू ब्लेजर, पुस्तकें, स्टेशनरी, तथा पोषण आहार भी प्रदान किया जाएगा।
“कन्या शिक्षा परिसर भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। उक्त स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार। माता शबरी के नाम से पहचाने जाने वाला प्रस्तावित आवासीय कन्या शिक्षा परिसर निर्माण के साथ न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि यह ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य का आधार भी बनेगा।”

— *डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक, आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र*