संगीत प्रतियोगिता गाता रहे मेरा दिल, कार्यक्रम शोभापुर के डोंगरे लोन में हुआ और कार्यक्रम के संचालक रवि नागले एवं उनके सहयोगी के नेतृत्व में हुआ,जो कि छिंदवाड़ा जिला, बैतूल जिला एवं अन्य क्षेत्र के गायक एवं गायिका अपनी प्रस्तुति देने आए थे, जिसमें गायक निराकार सागर एवं गायिका दर्शन
जैन के द्वारा कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक, लता मंगेशकर और आशा भोंसले के 90 के दशक के गीत घूंघट की आड़ से दिलबर का दीदार अधूरा रहता है,ये दुआ है मेरी रब से तुझे आशिकों में सबसे मेरी आशिकी पसंद आए, चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर देखो ना, दिल तो पागल है दिल दीवाना है, गीतों की प्रस्तुति दी, बैतूल और सारणी एवं छिंदवाड़ा के संगीत निर्णायक कांचन ढाकोड़े,
अशोक टेकाम, महेश पारासर ने अपना निर्णय देते हुए, गायक और अभिनेता निराकार सागर एवं गायिका दर्शन जैन को प्रथम स्थान,आमला बैतूल के प्रतिभागियों को द्वितीय और तृतीय स्थान प्रशस्ति पत्र और मोमेंटम के साथ दिया गया, एवं प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए निराकार सागर और दर्शन जैन को दिया गये,सन 2009 में भी सुरभि जागरण द्वारा आयोजित,जिला एकल गीत प्रतियोगिता में निराकार सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सारणी का नाम रोशन कर चुके हैंl







