स्मृति से सेवा तक

Pramod Suryavanshi

स्मृति से सेवा तक — एक प्रेरणादायक पहल
आमला। जनसेवा कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य, मधुर मुस्कान, कुशल व्यवहार एवं सधे हुए स्वभाव के धनी तथा अपने जीवनकाल में अनेक परोपकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध राजा मेडिकल स्टोर के संचालक स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर मालवीय जी की जन्मजयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी श्री भावेश मालवीय ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में सेवा कार्य करते हुए जनसेवा कल्याण समिति को सामाजिक कार्यों हेतु सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी समिति को वेटरिनरी मेडिकल किट भेंट कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
इसके अतिरिक्त श्री मालवीय द्वारा लगभग 3000 रुपये मूल्य की आवश्यक दवाइयां महावीर गौशाला समिति को प्रदान की गईं। साथ ही मोक्ष धाम में पौधारोपण कर अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में भी निरंतर गौसेवा एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करते रहे हैं।

यह पहल न केवल एक पुत्र के अपने पिता के प्रति प्रेम एवं सम्मान को दर्शाती है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देती है कि अपनों की स्मृतियों को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने श्री भावेश मालवीय का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इनकी रही उपस्थिती राहुल धेण्डे, सागर चौहान,नितिन ठाकुर, अमित यादव, शुभम खातरकर, प्रमोद पवार, दीपक खवादे।

अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर मालवीय जी का आशीर्वाद उनके परिवार पर बना रहे और वे इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहें