➡️ गंदे पानी की सप्लाई पर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, लापरवाही पर कर्मचारी टर्मिनेट
बैतूल में गंदे पानी की सप्लाई की सूचना प्राप्त होने पर आज दिनांक 27 मार्च 2026 को शाम 6 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बैतूल श्री नवनीत पांडे द्वारा फिल्टर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सप्लाई किया जा रहा पानी मटमैला था। जांच के दौरान फिल्टर प्लांट पर कार्यरत कर्मचारियों में से एक कर्मचारी श्री राजू पिंजारें, पंपचालक (विनियमित), अनुपस्थित पाए गए। पंपचालक के लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया।
साथ ही, फिल्टर प्लांट प्रभारी श्री भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, अन्यथा एक पक्षीय कठोर कार्रवाई की जाएगी।







