एल एफ एस पाथाखेड़ा में आस्था सा ने 91.83%के साथआठवीं में स्कूल में प्रथम एवं पांचवी में 86.25%के साथ भाव्या पवार ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया

एल एफ एस पाथाखेड़ा में आस्था सा ने 91.83%के साथआठवीं में स्कूल में प्रथम एवं पांचवी में 86.25%के साथ भाव्या पवार ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला बैतूल (सारनी)। संस्था प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा 2025-26मे 86.25% अंक प्राप्त कर भाव्या पवार ने

स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2025-26में आस्था सा ने 91.83%अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
इस तरह कक्षा पांचवीं में हिमांक पवार 85% के साथ द्वितीय व मोहम्मद आरिज़ अंसारी 84.5% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा आठवीं में महक मालवीय 90.66% प्राप्त कर द्वितीय व अन्वी सरकार 88% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।

स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने
पर स्कूल प्रबंधन, संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से छात्रों को हार्दिक बधाई।