ग्राम-महेंद्रवाड़ी आ.वा.केंद्र 1 एवं 2 ग्राम-पंचायत महेंद्रवाड़ी मे समुदायिक भवन मे विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे 5 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया | शाला पूर्व गतिविधियां, कुर्सी -दौड़ ,
चम्मच दौड़, मेंढ़क दौड़, कुर्सी छिनना,बाटका-दौड़, स्वच्छता गतिविधियां करवाई गयी। इस गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए बच्चों को कंपास बॉक्स, रबड़, पेंसिल,कटर इत्यादि बच्चों को उपहार दिया गया।
इस इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती तरुणा पाटिल मैडम ( सचिव ) श्रीमती ममता कौल, (सहायक रोजगार)श्री. भूपेंद्र राठौर,(आशा कार्यकर्ता) श्रीमतीजयवंती धुर्वे ,पंच श्रीमती मनीता उईके, पंच श्री .दीपक नागवंशी ,(मोबिलाइजर) श्रीमतीनमिषा उईके,(मेट) श्री.आनंद उईके , (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) श्रीमती गीता साहू, श्रीमती लता नागवंशी, (सहायिका) श्रीमती सुमन मर्सकोले, श्रीमतीपार्वती उईके का सराहनीय सहयोग रहा। एवं अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।







