आपदा में अवसर तलाशना और कमाई कर ना अब हर जगह हो गया है, मैं सोचता था कि हमारा सारनी अभी अछुता है पर यह भ्रम भी अब टूट गया,जब सारनी में राहुल गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गया।हुआ यूं कि मेने 21/3/2026 को सिलेंडर बुक किया जिसका डी ए सी नंबर भी शनिवार आ गया। सोमवार को वितरण करने वालो को फोन लगाया, कहने लगे भाई आज नहीं कल सुबह दे देंगे, मंगलवार को फोन लगाया तो कहने लगे, आज गाड़ी लेट आई है,कल दे देंगे, बुधवार को फोन लगाया तो कहने लगे आज गाड़ी नहीं आयी है, आज भी फोन लगाया तो कहने लगे गाड़ी तो आई है, पर कल सिलेंडर देंगे, आप को आवश्यक है तो एजेंसी पर आकर ले लो, एजेंसी गया सिलेंडर लिया और पैसे दिये तब खेल समझ में आया जब मुझ से 970/-रुपये मांगें और पैसे देने से पहले मेंने राहुल भाई को भी फोन लगाया 3-4बार पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। मजबूरी थी 970/-रुपये दिऐ और सिलेंडर लेकर आया।अब इस मे कैसा खेल हो रहा है, ये जानिए
यदि आपको घर लाकर सिलेंडर देते हैं तो 938/-रुपये देना होता है
और यदि आप एजेंसी जाकर लेते हैं तो 20.50/-कि ट्रांसपोर्टिंग चार्ज आप को वापस मिलेगा, याने कि एजेंसी पर सिलेंडर 918/-रुपये में मिल ना चाहिए।
पर अभी सब मिलीभगत कर के ग्राहक को 970/-मै सिलेंडर दे रहे हैं।







