सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर खुश हुए बच्चे और पेरेंट्स,प्राचार्य विवेक तिवारी की कार्यशैली की तारीफ
ट्रायबल स्कूल में बस सुविधा नही मिलने को लेकर नाराजगी
नए स्कूल भवन और व्यवस्थाओं को देखकर पालक और बच्चे बहुत ही खुश हुए । बच्चे तो खुशी में नाच भी रहे थे ।
घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्राचार्य विवेक तिवारी ने प्राइमरी और माध्यमिक कक्षाओं के बच्चों के रिजल्ट घोषित किये। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय कक्षाओं के रिजल्ट दो दिन पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।।
इस वर्ष से स्कूल नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है जिसका प्रवेश उत्सव 28 मार्च को होगा । ऐसी जानकारी प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा सभी पालको को दी गई और उन्होंने प्रवेश उत्सव समारोह में आने के लिए बच्चों और पालकों को आमंत्रित किया।
इस दौरान प्राचार्य विवेक तिवारी प्रधान पाठक विक्रांत गावंडे सहित स्टाफ ने बच्चों और बालकों को नए स्कूल भवन का भ्रमण भी कराया। नए स्कूल भवन और व्यवस्थाओं को देखकर पालक और बच्चे बहुत ही खुश हुए । बच्चे तो खुशी में नाच भी रहे थे । इस अवसर पर आसपास के अंचलों से आए कई बच्चे भी स्कूल में एडमिशन के लिए भी रिक्वेस्ट करते दिखे
वही पालको ने भी इस समस्या पर भी चर्चा की शासन ने संदीपनी विद्यालयों में बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी । जिले के एजुकेशन के सभी स्कूलों में बस से परिवहन सेवा उपलब्ध है । लेकिन ट्रायबल विभाग के जिले में केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद अभी तक ट्रायबल के स्कूलों में बस सुविधा प्रारंभ नहीं हुई है इसको लेकर पालको में नाराजगी भी देखी गई।










