सेक्टर घोड़ाडोंगरी :विद्या आरंभ समारोह का आयोजन

सेक्टर घोड़ाडोंगरी के सभी केदो में 24 मार्च 2026 को 5-6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्या आरंभ समारोह का आयोजन किया गया इसमें साला पूर्व शिक्षा पूरी करने वाले बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र देकर औपचारिक स्कूल शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में बाल चौपाल के साथ 5-6 वर्ष के बच्चों द्वारा नृत्य, नाटक, तथा कविता, कुर्सी दौड़ की प्रस्तुति दी गई तथा बच्चों को सेल्फी पॉइंट में बच्चों की सेल्फी लेकर बच्चों द्वारा उमंग उत्साह देखा गया

कार्यक्रम में शामिल परियोजना अधिकारी मैडम शशि प्रभा इक्का द्वारा बच्चों को नए सत्र हेतु प्रेरित किया गया । तथा माता-पिता अभिभावक को मार्गदर्शित किया गया। कार्यक्रम में शामिल पर्यवेक्षक अनामिका छारी ,पार्षद मैडम सविता पठारिया , शिक्षक गण नंद किशोर कुमरे, लता सिंगारे , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन, पांडे विमल रावल,विमला सलाम ,बच्चे अभिभावक गण शामिल है