शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास के व्यावहारिक भाग को समझने के लिए महाविद्यालय के स्नातक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र, प्राचार्य डॉ.साहेबराव झरबड़े एवं विषय प्रभारी डॉ अजाब खातरकर के निर्देशन में ब्रह्मा कुमारीज
विश्वविद्यालय घोड़ाडोंगरी पहुंचे जहां महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं ने ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय के गतिविधियों तथा उनके द्वारा प्रचार प्रसार किये जा रहे व्यवहारिक ज्ञान को समझा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीके लक्ष्मी दीदी ने कहा कि मेडिटेशन से मानसिक स्थिरता मिलती है आप अपने अध्ययन अध्यापन के साथ मेडिटेशन करें जिससे मनन चिंतन में सहायता मिलेगी। बीके ट्विंकल बहन ने छात्र-छात्राओं को के लिए अभ्यास सत्र का आयोजन किया ब्रह्माकुमारी से बीके हरीश भाई,बीके प्रिया बहन भी उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यशाला आपके व्यावसायिक पाठ्यक्रम
व्यक्तित्व विकास के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ आपके जीवन में व्यावहारिक रूप से भी कारगर सिद्ध होगी।महाविद्यालय की ओर से डॉ.अजय कुमार चौबे ने आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम में डॉ. यासमीन जिया प्रो. सुरभि उईके श्री प्रकाश झरबड़े सहित महाविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







