*आज भी रहेगा प्रधानमंत्री आवास योजना ऋण शिविर, दो दिनों में कई प्रकरण हुए*

सारनी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ऋण शिविर का आयोजन सोमवार 16 से लगातार जारी है। दो दिनों में कई ऋण प्रकरण तैयार किए गए। नए आवास आवंटन के पंजीयन भी कराए गए।

नगर पालिका परिषद सारनी में सोमवार 16 फरवरी से प्रधानमंत्री आवास योजना ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि निकाय क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकृत ऐसे हितग्राही जिन्होंने अंशदान की राशि जमा नहीं की है एवं वे बैंक से लोन लेकर उक्त राशि जमा करना

चाहते हैं शिविर में उपस्थित होकर ऋण प्रक्रिया करवा रहे हैं। दो दिनों में कई हितग्राहियों ने ऋण प्रकरण तैयार कराए है। शिविर बुधवार 18 फरवरी को भी लगाा जाएगा। शिविर में ऋण प्रक्रिया हेतु नगर पालिका द्वारा जारी आवास आवंटन पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, चैक, मोबाइल नंबर साथ लाकर ऋण प्राप्त कर सकते हैं।