*अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा दमोदर यादव मंडल का सम्मान कर सौपेंगे एक पत्र*

*अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा दमोदर यादव मंडल का सम्मान कर सौपेंगे एक पत्र*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
*भोपाल। अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश वर्मा , राजेन्द्र खत्री प्रदेश सचिव, गौरीशंकर सूर्यवंशी प्रदेश कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष सहित महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा दामोदर यादव मंडल की संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे। तथा मार्गदर्शन महासंघ के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर दमोदर यादव मंडल को एक पत्र सौंपते हुए मांग करेंगे कि वह मध्यप्रदेश के महान क्रांतिकारी वीर मनीराम अहिरवार जी की आवाज अपने हर आंदोलन के माध्यम से आवाज उठायें। ताकि अभी तक की सरकारों ने हमारे महापुरुष की अनदेखी कर उन्हें सम्मान से वंचित किया गया है। जिनके सम्मान हेतु महासंघ पांच बिन्दुओं पर पत्र देते हुए दामोदर यादव से अपेक्षा करेंगे कि वह अपने आंदोलन में यह महत्वपूर्ण मुद्दा को उठाने सहित सम्मान के लिए अनुसूचित जाति के सामाजिक नागरिकों की आवाज बनें*।
*मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर मनीराम जी थे। जिन्होंने देश की आजादी में सन 1942 में महात्मा गॉंधी जी द्वारा

चलाये जा रहे आंदोलन में भाग लेकर बहुत बड़ा योगदान दिया। तथा अंग्रेजों को लहुलुहान कर गोंड राजमहल की रक्षा करते हुए अंग्रेजी सेना से लडे़ थे। उनके इस युद्ध के दौरान वीर मंसाराम जसाठी और वीरांगना गौरा देवी घटना स्थल पर ही शहीद हुए थे*।
*वीर मनीराम अहिरवार जी को अभी तक की जो भी सरकारें प्रदेश में बनी उन सभी ने आज तक किसी भी तरह का सम्मान नही दिया है। प्रदेश की अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक सरोकारों व बहुजन समाज के मूमेंट पर चलने वालों की ओर से आपसे अपेक्षा कर निवेदन किया जा रहा है कि अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी को सम्मान दिलाने हेतु आप अपने आंदोलन में उनकी फोटो हर परचे, पंप लेट, बेनर में स्थान देते हुए उनके सम्मान की सरकार से मांग अवश्य सम्मिलित करने का कष्ट कीजिये। साथ ही निवेदक पूर्वक पांच बिन्दु की मांग को उठाने का कष्ट कीजिये जो निम्नलिखित हैं-*

*(1) शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी को मध्यप्रदेश सरकार शहीद का दर्जा प्रदान कर सम्मानित करें*।
*(2) गोंडवाना राजमहल की सुरक्षा करते हुए अंग्रेजों से लडा़ई लड़ी थी। अतः राजमहल चीचली के सामने मूर्ति लगाई जाये*।
*(3) अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी की जन्मभूमि पर बहुमंजिला स्मारक/इमारत सामाजिक प्ररेणा केन्द्र के तौर पर बना कर शहीद परिवार के निवास भी वही बना कर संचालित करने के लिए सौंपा जाये*।

*(4) सरकार के द्वारा जो शहीद परिवारों को सुविधाएं दी जाती रही है वह सभी सुविधा इनके परिवार के उतराधिकारी को दी जाये*।
*(5) अनुसूचित जाति एवं जनजातियों वर्गों के लड़के/लड़कियां राजधानी भोपाल में पढ़ाई करने आते है। उन्हें महंगे कमरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अतः शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी की स्मृति में निशुल्क पढा़ने करने ठहरने हेतु हास्टल बनाया जाये*।