*नर्मदापुरम संभाग के तीन शतकवीर*

*गौतम रघुवंशी, अथर्व महाजन, आर्यन देशमुख*

अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले में नर्मदापुरम टीम की पहली पारी में तीसरे दिन सुबह हिमांशु शिंदे और गौतम रघुवंशी जल्दी आउट हो गए। गौतम रघुवंशी ने शानदार 111 रन बनाए। नर्मदापुरम संभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग का जब 261 रनों पर छठवां विकेट गिरा तो पुणे टीम के ऊपर दबाव आ गया ऐसी स्थिति में आर्यन देशमुख और अथर्व महाजन ने साहसिक पारी खेलते हुए पहले तो उज्जैन संभाग की 393 रनों की पहेली पारी की बढ़त को पार किया फिर दोनों ही बल्लेबाजो ने गगन वेधी छक्के और मैदान के चारों तरफ चौके लगाकर उज्जैन संभाग के गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया।

आर्यन देशमुख और अथर्व महाजन ने सातवें विकेट के लिए
207 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी स्थापित की। आर्यन देशमुख ने 106 रन एवं अथर्व महाजन ने आतिशी 191 रन बनाए और नर्मदापुरम संभाग की टीम 617 रन बनाकर ऑल आउट हुई और 224 रनो की बढ़त ले ली। उज्जैन संभाग की और से अमन जैन एवं पंकज पटेल ने 3-3 विकेट लिए और शांतनु ने 2 विकेट का योगदान दिया। उज्जैन संभाग के दूसरी पारी में 52 पर 2 विकेट गिर चुके हैं।

मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं अनुज कुमार और स्कोरर विकास सिंह हैं। एमपीसीए से मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, सिलेक्टर जफर अली, मैनेजिंग कमेटी सदस्य अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे सहित खिलाड़ियों के अभिभावक गण और ग्राउंड स्टाफ मैदान पर मौजूद थे।